Home क्राइम किन्नौर से परवाणू जा रही बोलेरो ट्रक से टकराई, एक युवक की...

किन्नौर से परवाणू जा रही बोलेरो ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

17
0

भावना ठाकुर/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन के रबोन और आंजी के बीच हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि रबोन व आंजी के मध्य एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची।

अस्पताल में दो व्यक्ति उपचाराधीन पाए गए, जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (आयु 32 वर्ष), पुत्र रतन दास, निवासी गाँव नन्स्स्पो, डाकघर तरंडा, तहसील निचार, जिला किन्नौर (हि.प्र.) के रूप में हुई। वहीं घायल व्यक्ति नरेंद्र, पुत्र विद्या सिंह, निवासी उपरोक्त है, जिसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, किन्नौर से परवाणू की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी में चार लोग सवार थे। आंजी-रबोन के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनमें से सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि दुर्घटना तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here