Home डेली न्यूज़ नाहन पावंटा साहिब राजगढ़ का आरक्षण रोस्टर जारी

नाहन पावंटा साहिब राजगढ़ का आरक्षण रोस्टर जारी

34
0

अनूप ठाकुर/नाहन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। शनिवार को नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में ड्रॉ के माध्यम से यह आरक्षण पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला व पांच वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में टाउन हॉल में आयोजित ड्रॉ में वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड नंबर 3 शांति संगम, 4 शमशेरगंज, 5 अमरपुर, 11 जगन्नाथ मंदिर और 13 बाल्मीकि बस्ती महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। शेष वार्ड नंबर 1, 2, 6, 7 व 10 अनारक्षित रहे।

इसी तरह पांवटा साहिब नगर परिषद में छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए, जिनमें एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए भी शामिल है। वहीं नगर पंचायत राजगढ़ में एसडीएम राजकुमार ठाकुर की देखरेख में हुए ड्रॉ के अनुसार वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड नंबर 4 व 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए। वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि वार्ड नंबर 1, 6 व 7 अनारक्षित रहे। गौरतलब है कि इससे पहले भी यह प्रक्रिया की गई थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है और उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here