Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: 9.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर...

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: 9.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

28
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9.32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त और खुफिया सूचना संकलन के दौरान कृष्णानगर क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि सौरभ घारु और लव घारु नामक दो व्यक्ति सिख लाइन, कृष्णानगर स्थित अपने आवास में अवैध रूप से हेरोइन/चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। वहां दो व्यक्ति मौजूद मिले, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:

  1. सौरभ घारु (उम्र 36 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेम चंद, निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला
  2. लव घारु (उम्र 32 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेम चंद, निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला

गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों के कमरे की तलाशी लेने पर 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस थाना सदर शिमला में 8 अप्रैल 2026 को अभियोग संख्या 33/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। शिमला पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here