Home डेली न्यूज़ कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल सिटी लीग आज से होगी शुरू

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल सिटी लीग आज से होगी शुरू

34
0

भावना ठाकुर/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस) सनवारा द्वारा 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में साई अस्मिता खेलो इंडिया : एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी संस्थानों से अपील की है कि वे अपनी छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि महिलाओं के खेलों में सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं की 16 टीमें भाग लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here