संवाददाता/मंडी।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला में कोषागार द्वारा पारित निधि निकासी के बिल 31 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे से पहले संबंधित बैंकों में प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में कोषागारों में भारी भीड़ से बचने के लिए, निधि निकासी के सभी बिल 23 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे तक कोषागार में प्रस्तुत करने की तिथि वित्त विभाग की ओर से निर्धारित की गई थी। साथ ही संबंधित बैंकों को अधिकृत निकासी के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के दृष्टिगत यह व्यवस्था की गई है।









