
हिमाचल समय, सोलन 16 जून।
भाजपा द्वारा आयोजित “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा मण्डल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन में फिट टचिंग सेरेमनी

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों को समर्पित था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने शिरकत की।
उन्होंने अपने विचार रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक विकास कार्यों, सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना को विस्तार से प्रस्तुत किया।
भारती ने पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के स्नेह, मार्गदर्शन एवं मंच पर आमंत्रण के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में –
• पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी
• भाजपा ज़िला महामंत्री बलबीर ठाकुर
• ज़िला रेहड़ी-फ़ड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष शर्मा
• ज़िला आईटी विभाग सह-संयोजक अरुष गुप्ता
• जमुना ठाकुर, दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, रोशन वशिष्ठ, अंजु भंडारी, राजकुमारी, खुशदेव ठाकुर, बबलू शर्मा एवं मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
ऑल इंडिया टेनिस प्रतियोगिता में विजेता बने चरणजीत और आशीष
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने का संकल्प दोहराया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








