Home हिमाचल प्रदेश सोलन के सन्नी साइड में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 लोगों को...

सोलन के सन्नी साइड में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 लोगों को काटा

53
0
himachal

हिमाचल समय, सोलन, 11 जनवरी ।
शहर के सन्नी साइड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इन कुत्तों के हमलों ने अब इतनी भयावह स्थिति पैदा कर दी है कि आने-जाने वाले लोग भी इनके निशाने पर हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान इस इलाके में करीब 5 से 7 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया है।

bharat mata ad

मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता: मुख्यमंत्री

Jeevan Ayurveda Clinic

खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए तो स्थिति और भी डरावनी हो गई है, क्योंकि ये कुत्ते उन्हें मौका मिलते ही निशाना बना रहे हैं।स्थानीय निवासी इस पूरे मामले से भयभीत और परेशान हैं। उनका कहना है कि इलाके में घूम रहे एक खास कुत्ते के व्यवहार में पागलपन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और उसने अब तक कई लोगों को काट लिया है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि इन आवारा कुत्तों को, खासकर उस संदिग्ध कुत्ते को, पकड़कर शहर से दूर ले जाया जाए। नागरिकों का आरोप है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इस समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें इस डर के साये से मुक्ति दिलाई जाए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here