Home डेली न्यूज़ ​हिमाचल पुलिस को ‘HIMBUS’ कार्ड से मिली छूट

​हिमाचल पुलिस को ‘HIMBUS’ कार्ड से मिली छूट

51
0
himachal

​हिमाचल समय, शिमला, 23 जनवरी ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए अब HRTC बसों में सफर के लिए ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अब अनिवार्य नहीं होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश और इनलैंड वाटर वेज डेवेलपमेंट काउंसिल (आईडब्ल्यूडीसी) के बीच जल परिवहन को लेकर ऐतिहासिक समझौता

इस फैसले का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की यात्रा को आसान बनाना और उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।

bharat mata ad

 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक तय राशि HRTC को देते हैं। ऐसे में डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए अलग से पैसे लेना सही नहीं।

 अब पुलिसकर्मी अपने विभागीय आईडी कार्ड (ID Card) और  मैनुअल पास दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। इन्हें ही वैध माना जाएगा।

सेना के राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत गिरिपार के वीर जवान कपिल ने ग्राफिकएरा अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

 पुलिस को ड्यूटी और जांच के सिलसिले में राज्य में काफी घूमना पड़ता है। डिजिटल वेरिफिकेशन की वजह से उनके काम में देरी न हो, इसलिए यह छूट दी गई है।

​इस फैसले से हिमाचल के हजारों पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या कागजी कार्रवाई के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here