Home डेली न्यूज़ 21 और 22 जनवरी को मंडी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में...

21 और 22 जनवरी को मंडी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन

39
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 17  जनवरी।

नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

PM ई-बस योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों को प्रदान की जाए विशेष छूट: मुख्यमंत्री

इन ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाई जाएगी तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप नशे के खिलाफ इस प्रदेशव्यापी अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडी जिले में भी सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन बैठकों में नशा तस्करों के विरुद्ध सूचना देने पर मिलने वाले प्रोत्साहन, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास तथा समाज को नशे से दूर रखने में समुदाय की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में यह विशेष ग्राम सभाएं प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड की पंचायतों को दो समूहों में विभाजित कर 21 और 22 जनवरी के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा,

ताकि सभी पंचायतों में सुव्यवस्थित ढंग से ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर नशा-मुक्त वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंचायत प्रधान द्वारा “जिन्दगी को हां और चिट्टे को ना” कहने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, निर्वाचित प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, युवक व महिला मंडल, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समितियां तथा अन्य स्थानीय संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

bhushan ad



नशे के खिलाफ जागरूकता और पुनर्वास पर फोकस

उपायुक्त ने बताया कि  विशेष ग्राम सभाओं के दौरान चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के सामाजिक, स्वास्थ्य और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम निर्माण में ‘टॉप परफॉर्मर

सूचना देने पर इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय

उपायुक्त ने बताया कि नशा तस्करों के संबंध में पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है और सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाती है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 2 ग्राम तक चिट्टे की सूचना देने पर 10,000 रुपये, 5 ग्राम तक 25,000 रुपये, 25 ग्राम तक 50,000 रुपये, एक किलो तक 5 लाख रुपये तथा एक किलो से अधिक चिट्टे की सूचना देने पर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here