हिमाचल समय, शिमला 11 जून।
शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है।
किसानों के लिए मौसम-आधारित कृषि सलाह सेवाओं के प्रसार को बढ़ाने हेतु हितधारक बैठक आयोजित
व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार न तो प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और न ही केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर हैं।
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नेशनल हेल्थ मिशन के ज़रिए हिमाचल के लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही है और भरपूर आर्थिक सहयोग दे रही है।
केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में ‘फ्री ड्रग पॉलिसी’ के तहत नि:शुल्क उपचार और ’फ्री डायग्नोस्टिक इनीशिएटिव सर्विसेज’ के तहत नि:शुल्क जांच की व्यवस्था की गई है।
जिसके खर्च का वहन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार ही करती है लेकिन सुक्खू सरकार वह भी लोगों से छीन चुकी है।
स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदेशवासियों का संवैधानिक हक है जिसे सुक्खू सरकार छीन रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से भरपूर सहयोग मिलने पर राज्य सरकार को ऐसे मामले में बढ़चढ़ कर
सुविधाएं देनी चाहिए लेकिन सरकार गर्भवती महिलाओं से अल्ट्रासाउंड समेत अन्य प्रकार की जांच के लिए भी पैसे ले रही है। इस बारे में जब भी मुख्यमंत्री से सवाल करो तो वह झूठ बोलकर निकल
जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा सहयोग देने के बाद भी सुविधाएं छीनने के पीछे की मंशा को स्पष्ट करना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा 101.18 करोड़ का अनुदान जारी करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









