Home डेली न्यूज़ निगुलसरी में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पाठ

निगुलसरी में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पाठ

68
0
Nigulsari SHG Training
निगुलसरी में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े 12 स्वयं सहायता समूहों के 58 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

हिमाचल समय, भावानगर, 08 जनवरी ।


जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को निगुलसरी में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पाठ पढ़ाया। वीरवार को वन मंडल किन्नौर के निगुलसरी में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 12 स्वयं सहायता समूहों के 58 प्रतिनिधियों को उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उप-मुख्यमंत्री ने 43वीं परिवहन विकास परिषद् की बैठक में उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

Jeevan Ayurveda Clinic

इस दौरान फॉसटैक यानी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेट की पाठशाला चली। आईआईईएसटी फेडरेशन दिल्ली के प्रतिनिधियों ने एफएसएसएआई द्वारा जारी आदेश के तहत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए।  फेडरेशन के  निदेशक अनिल शर्मा और एरिया को-ऑर्डिनेटर मोहर सिंह ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को हरेक पहलुओं की ट्रेनिंग दी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी किन्नौर अदिति नेगी ने स्वयं सहायता समूहों खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद तैयार करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया

ताकी उत्पादों की गुणवत्ता बरकरार रह सके। प्रशिक्षण शिविर में रिटायर एचपीएफएस सीएम शर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी परमानंद, एसएमएस राधिका नेगी, एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर प्रियंका नेगी, सुरेखा नेगी, पुनम नेगी और सविता नेगी समेत परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

CONGRESS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here