Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ...

मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया

60
0
State Allied Health Care Council HP
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल हिमाचल की वेबसाइट लॉन्च की, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल समय, शिमला, 08 जनवरी ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.sahchp.in का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सम्बद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Jeevan Ayurveda Clinic

युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट में कांऊसिल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाएं सरल तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह वेबसाइट स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय और उपयोगकर्त्ता-अनुकूल माध्यम के रूप में कार्य करेगी,

जिससे सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य एनसीएएचपी अधिनियम को लागू करने में देशभर में अग्रणी रहा है। इसके लागू होने से वन नेशन-वन करिकुलम-वन रजिस्ट्रेशन’ की अवधारणा को बल मिलेगा। इससे अलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों में और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

शिमला में ODOP के जरिए हिमाचल के उत्पादों को मिला नया बाज़ार, ₹5.29 करोड़ के आशय पत्र से MSME सेक्टर को मिली रफ्तार
कांऊसिल के अध्यक्ष विनोद चौहान ने वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कांऊसिल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू, सचिव, स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल राजेश कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here