
हिमाचल समय, सोलन, 07 जनवरी ।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी महाविद्यालय द्वारा ‘चिट्टा’ जैसे घातक नशे के खिलाफ एक प्रभावी जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान का शुभारंभ वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सी एल ठाकुर और डीन छात्र कल्याण डॉ. एच पी सांख्यान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मंडी जिले में पशु मित्र के 67 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ इस जंग में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया और छात्रों को आगे आकार समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता लाने के आगे आने का आवाहन किया।
रैली में राष्ट्रीय सर्विस स्कीम (NSS) के वालंटीयर और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली मुख्य परिसर, नौणी बाजार से होकर नौणी-शमरोड पंचायत तक पहुंची। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने चिट्टा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और युवाओं को इस जानलेवा लत से बचने के लिए जागरूक किया।
इस अभियान का संचालन एंटी-चिट्टा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. ललित ठाकुर व एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. चंद्रेश गुलेरिया, डॉ. प्रतिमा और डॉ. नितिन शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








