Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर आत्मनिर्भर हिमाचल का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर आत्मनिर्भर हिमाचल का संकल्प दोहराया

52
0
Aatmanirbhar Himachal
नव वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को दोहराया। उन्होंने हरित ऊर्जा, रोजगार सृजन और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया।

हिमाचल समय, शिमला, 01 जनवरी।

नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेशभर से आए लोगों ने ओक ओवर और राज्य सचिवालय, शिमला में भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

तकनीकी शिक्षा मंत्री मंडी जिला के प्रवास पर
सुबह से ही कैबिनेट मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके अलावा राज्य के सभी जिला से बड़ी संख्या में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए हरित और सतत ऊर्जा के उचित दोहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने रोजगार के और अधिक अवसर पैदा करने के लिए

06 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 जनवरी, 2026 को

हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं को अधिक कुशल और सुलभ बनाने के लिए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र और बुनियादी ढांचे में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

pinee


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here