Home डेली न्यूज़ मंडी जिले में पशु मित्र के 67 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी जिले में पशु मित्र के 67 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

44
0
Mandi Pashu Mitra Bharti
मंडी जिले में पशुपालन विभाग द्वारा पशु मित्र के 67 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें और खंडवार पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

मंडी, 7 जनवरी ।

पशुपालन विभाग मंडी द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 67 पदों को मानदेय आधार पर भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित पशु मित्रों को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर प्रतिदिन 4 घंटे अंशकालिक सेवाएं देनी होंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री

उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन मंडी मुकेश महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन संबंधित उप मंडलीय पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपमंडल सदर में 7, सुन्दरनगर में 7, बालीचौकी में 9, सरकाघाट में 7, धर्मपुर में 7, गोहर में 5, बल्ह में 8, जोगिन्द्रनगर में 4, पधर में 4, करसोग में 5 तथा थुनाग में 4 पद भरे जाएंगे।

पात्रता एवं चयन प्रक्रिया

पशु मित्र पद के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित ग्राम पंचायत या शहरी निकाय क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी को 25 किलोग्राम भार 100 मीटर तक एक मिनट में उठाकर ले जाना होगा। इसके उपरांत मेरिट के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मेरिट सूची दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों सहित निर्धारित मानदंडों के अनुसार तैयार की जाएगी।

संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार कर रहीं वर्तमान अध्यक्षा, महिला आयोग को कांग्रेस का राजनीतिक मंच बनाना शर्मनाक : डेज़ी ठाकुर

आवेदन एवं विस्तृत जानकारी

आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। विस्तृत विज्ञापन, आवेदन पत्र तथा संस्थानवार पदों का विवरण पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

https:// hpagrisnet.gov.in/hpagris/animalhusbandry/Default.aspx?SiteID=3&PageID=1380

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here