Home डेली न्यूज़ 28 दिसंबर को मंडी शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित...

28 दिसंबर को मंडी शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

66
0
Power

मंडी, 26 दिसंबर।

11 केवी मंगवाईं तथा 11 केवी सेरी एचटी लाइनों के केबल स्थानांतरण का कार्य रविवार 28 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता नरेश ठाकुर, विद्युत उप-मंडल–1 ने बताया कि निर्धारित कार्य के चलते 28 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रामनगर, पुलघराट,

Jeevan Ayurveda Clinic

मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री

अपर व लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय क्षेत्र, विश्वकर्मा मंदिर, अपर व लोअर सन्यारड, थनेहरा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ क्षेत्र, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, स्कूल बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्किट, पोस्ट ऑफिस रोड,

भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहा, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here