Home डेली न्यूज़ सी.एस.एस.आर. प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. नूरपुर अव्वल रही

सी.एस.एस.आर. प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. नूरपुर अव्वल रही

53
0
Baljinder Singh Commandant
14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. नूरपुर द्वारा आयोजित सी.एस.एस.आर प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता आज कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. बलजिन्दर सिंह ने की।

हिमाचल समय, शिमला, 04 नवंबर ।

14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. नूरपुर द्वारा आयोजित सी.एस.एस.आर प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता आज कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. बलजिन्दर सिंह ने की।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने 66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. नूरपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने टीमों को बधाई देते हुए कहा गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एन.डी.आर.एफ. के कर्मियों की दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपदा प्रबंधन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में 7वीं, 13वीं, 14वीं तथा 15वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में जवानों ने अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया

क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026

और उत्कृष्ट कार्य कुशलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसने प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक बना दिया।
इस प्रतियोगिता का

उद्देश्य आपदा प्रबंधन अभियानों के दौरान प्रयुक्त उपकरणों के कुशल उपयोग, टीम भावना, तकनीकी दक्षता तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण एवं संवर्द्धन करना था।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here