
हिमाचल समय, शिमला, 29 अक्टूबर।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कुल्लू और चम्बा जिलों के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना की। यह राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है, ताकि वहां चल रहे पुनर्वास कार्यों में सहायता मिल सके।
सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा
राहत सामग्री में 74 किचन सेट, 300 तिरपाल, 280 कंबल, 20 शेल्टर टूल किट तथा अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं शामिल हैं, जो हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगी।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों को समय पर मानवीय सहायता प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेडक्रॉस के माध्यम से राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त सहायता भी भेजी जाएगी।
राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा तथा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








