
हिमाचल समय, सोलन, 21 सितंबर।
आज दिनांक 21 सितम्बर, 2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) में सीबीएसई के तत्वावधान व प्रधानाचार्या श्वेता कोंडल के नेतृत्व में ‘थ्योरी ऑफ़ नॉलेज’ (ज्ञान के सिद्धांत) विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
श्री जगदंबा रामलीला मंडल का 45वां रामलीला मंचन 20 सितम्बर से शुरू
कार्यक्रम की शुरुआत पावन दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग , तथा प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा रिसोर्स पर्सन्स को फ्लॉवर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन्स सुश्री जया भारद्वाज तथा डॉ० विभा राय रहे ।दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को संवादात्मक गतिविधियों, समूह चर्चा, व्यावहारिक उदाहरणों , नवीन दृष्टिकोण और समालोचनात्मक सोच के महत्व द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया ।
विशेषज्ञों ने शिक्षकों को ज्ञान की प्रकृति , उसके स्रोतों और उसे कक्षा में प्रस्तुत करने की प्रभावी विधियों से परिचित कराया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि शिक्षक विद्यार्थियों को तर्कसंगत प्रश्न पूछने और विश्लेषण करने के लिए प्रेरित करें
तो शिक्षा अधिक जीवंत और सार्थक हो सकती है। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने सक्रियता से भाग लिया और चर्चा के माध्यम से शिक्षा में नए दृष्टिकोण अपनाने की प्रतिबद्धता दिखाई।
प्रदेश सरकार अगले सत्र से राज्य के 100 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम आरम्भ करेगी
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्याश्वेता कौंडल और विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों ,विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








