Home राजनीतिक मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत: डॉ. बिंदल

मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत: डॉ. बिंदल

86
0
Mitti ke Bartan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनान की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।

हिमाचल समय, शिमला, 21 सितंबर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनान की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।
डॉ. राजीव बिंदल ने आज रविवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मापापड़ी गांव में भाजपा टीम के साथ क्षेत्र

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में ‘थ्योरी ऑफ़ नॉलेज ‘पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Jeevan Ayurveda Clinic

के एक प्रतिष्ठित प्रजापति परिवार से भेंट की और उनकी सुंदर कृति को देखा। डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेन्दर मोदी के “लोकल फॉर वोकल” मन्त्र को नाहन क्षेत्र के बर्मा पापड़ी में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले प्रजापति समुदाय के हुसन सिंह और बुद्ध राम नई उड़ान दे रहे हैं। कठिन परिश्रम वाले कार्य होने के बावजूद यह परिवार

dcp ad

अपनी विरासत को संभाले हुए है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला प्राचीन भारतीय परम्परा है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हमें इस कला को और अधिक विस्तार देना चाहिए।

श्री जगदंबा रामलीला मंडल का 45वां रामलीला मंचन 20 सितम्बर से शुरू
उन्होंने आम जनमानस से उत्तम स्वास्थ्य दृष्टिगत मिट्टी के बर्तनों के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
इस अवसर

पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सुशील शर्मा, राजीव चौधरी, राजकुमार पंवर व क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here