Home डेली न्यूज़ श्री जगदंबा रामलीला मंडल का 45वां रामलीला मंचन 20 सितम्बर से शुरू

श्री जगदंबा रामलीला मंडल का 45वां रामलीला मंचन 20 सितम्बर से शुरू

111
0
Shri Jagdamba Ramleela Mandal
श्री जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा इस वर्ष 45वें रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मंडल के निर्देशक हरीश मारवा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

हिमाचल समय, सोलन, 20 सितंबर।
श्री जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा इस वर्ष 45वें रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मंडल के निर्देशक हरीश मारवा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

प्रदेश सरकार अगले सत्र से राज्य के 100 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम आरम्भ करेगी

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने बताया कि पिछले 45 वर्षों से यह रामलीला मंचन निरंतर रूप से हो रहा है और इसमें नगर के सभी सामाजिक संगठनों का सहयोग मिलता रहा है। इस बार भी आयोजन में स्थानीय कलाकारों की अहम भूमिका रहेगी।

मारवा ने कहा कि आज के समय में पारंपरिक आयोजनों को जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन मंडल लगातार प्रयासरत है कि परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाए। इस बार विशेष रूप से नए कलाकारों को मंच देने का निर्णय लिया गया है,

bharat mata ad

जिनकी तैयारी में काफी मेहनत की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे मॉल रोड पर झांकी के साथ की जाएगी। इसी के साथ मंच पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथि भी शामिल होंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में घर-द्वार पर उपलब्ध होंगी पशु स्वास्थ्य और नस्ल सुधार सेवाएं

रामलीला का मंचन 21 सितंबर से प्रतिदिन रात 9:30 बजे शुरू होगा। इस बार रामलीला को और अधिक रोचक बनाने के लिए बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here