Home हिमाचल प्रदेश दिल्ली के योगी हिमू ने जीता हिमाचल डांस आइकॉन 2025 का खिताब

दिल्ली के योगी हिमू ने जीता हिमाचल डांस आइकॉन 2025 का खिताब

170
0
Himachal Dance Icon 2025
हिमाचल डांस आइकॉन 2025 के टाइटल विजेता दिल्ली के रहने वाले योगी हिमू रहे । टाइटल विजेता को ₹15000 का नगद पुरस्कार, गोल्ड कॉइन व ट्रॉफी प्रदान की गई।

हिमाचल समय, सोलन, 14 सितम्बर ।

हिमाचल समय मीडिया व किसान न्यूज़ द्वारा आयोजित हिमाचल डांस आइकॉन 2025 का ग्रेंड फिनाले भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम कोठों में आयोजित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने न्यू जर्सी में रचा इतिहास, मिसेज यूनिवर्स USA 2026 में बनी सेकंड रनर-अप

हिमाचल डांस आइकॉन 2025 के टाइटल विजेता दिल्ली के रहने वाले योगी हिमू रहे । टाइटल विजेता को ₹15000 का नगद पुरस्कार, गोल्ड कॉइन व ट्रॉफी प्रदान की गई।

जबकि हिमाचल प्रदेश में पहली बार किसी रियलिटी शो के दौरान बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड भी दिया गया । कर्ण, ज्योति व नैना ने बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड जीता है इन विजेताओं को ₹11,000 का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।

इसी प्रकार ग्रुप डांस श्रेणी में विशेष विशवश का ग्रुप पहले स्थान पर रहा जिन्हें 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गई, जबकि दूसरे स्थान पर सिया

और राहुल का ग्रुप रहा जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई इसी प्रकार तीसरे स्थान पर स्वैगर क्रयू ग्रुप रहा है जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई है।

एकल नृत्य प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मनीषा पहले स्थान पर रही हैं। मनीषा को ₹10,000 का नगद पुरस्कार ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया दूसरे स्थान पर सत्तू रहे जिन्हें 5,100 रुपए का नगद पुरस्कार ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया

व तीसरे स्थान पर उर्मी रही जिन्हें ₹3,100 का नगद पुरस्कार ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में रिया पहले स्थान पर रही जिन्हें ₹10 हजार का नगद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया

गया दूसरे स्थान पर आर्य रहे जिन्हें 5,100 रूपेए का नगद पुरस्कार ट्रॉफी व प्रमाण दिया गया तीसरे स्थान पर शीनी आयान रहे जिन्हें ₹3,100 का नगद पुरस्कार ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यापीठ शिमला के निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी व डॉक्टर रमेश शर्मा ने समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सभी विजेताओं को पुरस्कार किए ।

इस अवसर पर इंजीनियर रविंद्र अवस्थी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हिमाचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और

उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी जबकि डॉ रमेश शर्मा ने कहा कि विद्यापीठ शिमला द्वारा जल्द हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल खोले जा रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।

कृत्रिम गर्भाधान तकनीक एवं त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे पशुपालक

हिमाचल डांस आइकॉन 2025 का शुभारंभ समाजसेवी कर्नल संजय शांडिल द्वारा सुबह 11:00 बजे किया गया इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पूनम शांडिल भी मौजूद रही कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस

तरह की प्रतियोगिताओं का करवाया जाना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कंई ऐसी प्रतिभाएं हैं जो देश व दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं इस तरह के मंच से इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here