Home डेली न्यूज़ हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने न्यू जर्सी में रचा इतिहास, मिसेज...

हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने न्यू जर्सी में रचा इतिहास, मिसेज यूनिवर्स USA 2026 में बनी सेकंड रनर-अप

128
0
Pooja Soni Miss Universe USA 2026
मेहरे, हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने न्यू जर्सी में जीते दो बड़े खिताब: मिसेज केंटकी यूनिवर्स स्टेट (राज्य स्तर) और मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 में 2nd रनर-अप (राष्ट्रीय स्तर) – 12 सितंबर को हुआ रोमांचक मुकाबला

हिमाचल समय, हमीरपुर, 14 सितम्बर ।

मेहरे, हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने न्यू जर्सी में जीते दो बड़े खिताब: मिसेज केंटकी यूनिवर्स स्टेट (राज्य स्तर) और मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 में 2nd रनर-अप (राष्ट्रीय स्तर) – 12 सितंबर को हुआ रोमांचक मुकाबला

Jeevan Ayurveda Clinic

कृत्रिम गर्भाधान तकनीक एवं त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे पशुपालक

मेहरे गाँव, हमीरपुर की बेटी पूजा सोनी ने 12 सितंबर को न्यू जर्सी में आयोजित मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 प्रतियोगिता में अपने गाँव और प्रदेश का नाम रोशन किया।

उन्होंने राज्य स्तर पर मिसेज केंटकी यूनिवर्स स्टेट का खिताब और राष्ट्रीय स्तर पर मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 में 2nd रनर-अप का पद हासिल किया।

प्रतियोगिता के एक महत्वपूर्ण दौर में पूजा ने परंपरागत हिमाचली गहनों के साथ सुंदर लेहंगा पहनकर अपने हिमाचली heritage को प्रस्तुत किया, जिसे जज और दर्शक दोनों ने बेहद सराहा।

dcp ad

अपनी जीत के बारे में उन्होंने कहा, “यह ताज केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं है—यह आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत का प्रतीक है।”

उन्होंने अपनी माँ को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए कहा, “असली मुकुट सिर पर नहीं, बल्कि आपके कर्मों, आत्मविश्वास और दिल में होता है।”

भविष्य की योजनाओं के बारे में पूजा ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है, क्योंकि उनका मानना है कि मजबूत महिलाएं और मानसिक रूप से स्वस्थ बच्चे ही समाज की प्रगति की

प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध

नींव हैं। पूरे मेहरे गाँव में उनकी इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है। लोग गर्व से अपने गाँव की बेटी की उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। पूजा की यह दोहरी उपलब्धि,

heritage round में शानदार प्रदर्शन और सामाजिक कामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता न केवल न्यू जर्सी में बल्कि हमीरपुर और पूरे हिमाचल प्रदेश में गर्व और प्रेरणा की लहर लेकर आई है।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here