Home डेली न्यूज़ निरंतर हो रही भारी बारिश से मंडी शहर के लिए पेयजल आपूर्ति...

निरंतर हो रही भारी बारिश से मंडी शहर के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित, जल शक्ति विभाग ने की सहयोग की अपील 

96
0
A strong flow of water rushing through a metal water control structure with a staircase, surrounded by greenery and rocks.
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी एवं उहल नदी का जल स्तर बढ़ने से मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति फिर से प्रभावित हुई है। यह जानकारी जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने आज यहां दी है। 

मंडी, 25 अगस्त।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी एवं उहल नदी का जल स्तर बढ़ने से मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति फिर से प्रभावित हुई है। यह जानकारी जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने आज यहां दी है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी जिला में भारी बारिश के रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जारी किया परामर्श

उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में भारी बारिश के कारण काफी ज्यादा मात्रा में सिल्ट आने तथा नदी का जल स्तर बढ़ने से पड्डल स्थित पंप हाऊस से पेयजल आपूर्ति का कार्य बाधित हुआ है। इसके अतिरिक्त मंडी शहर के लिए बनाई गई

उहल पेयजल आपूर्ति योजना भी उहल नदी में फ्लैश फ्लड के कारण बाधित हुई है। इससे मंडी शहर में आगामी दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है। उन्होंने मंडी शहर के लोगों से आग्रह किया है कि वे पानी का उपयोग ध्यान से करें और इस विकट स्थिति से निपटने में विभाग को अपना सहयोग बनाए रखें।

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम दिन-रात पेयजल लाईनों को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। विषम परिस्थितियों के बावजूद विभाग का प्रयास है कि लोगों को पेयजल की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here