
हिमाचल समय, सोलन, 26 जुलाई।
एचआरटीसी की बसें लोगो की सुविधा के लिए चलाई गई थी लेकिन सोलन परिवहन विभाग अब इन बसो को बंद करने पर तुला हुआ है। एचआरटीसी विभाग की लचर कार्यप्रणाली इसका बड़ा कारण है ।
सोलन में पहाड़ी व्यंजनों का जादू, महिलाओं के हाथों से मिल रहा है शुद्ध स्वाद
सोलन से ष्षलूमना जाने वाली बस को एचआरटीसी विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया । जिस बस मंे करीब चार स्कूलों के बच्चे निशुल्क स्कूल पहुंचे थे।
सुबह बस स्टैंड ने साढ़े 9 बजे चलने वाली सरकारी बस की जगह अब निजी बस को रूट दिया गया है। जिस से ग्रामीणो में रोष है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत धरोट महिला मंडल धरोट का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन से मिला

व उन्हंे ज्ञापन सौंप कर एचआरटीसी विभाग की इस कार्यप्रणाली बारे अवगत करवाया । वहीं ग्रामीणों ने धरना पंचायत में सड़क में उचित पुलिया की मांग को दोहराया है ताकि घरों , स्कूलो को नुकसान ना हो ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोकनिर्माण विभाग व
उपायुक्त को इस बावत अवगत करवाया गया है कि कोई कार्यवाही नहीं हो रहीं है। हमारे संवाददाता से बात करते हुए ग्रामपंचायत धरोट की प्रधान कमलेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरकारी बस को बंद करके निजी बस को चलाया गया है।
जिस से सर्वाधिक नुकसान स्कूली बच्चों को हो रहा है तो वहीं ग्रामीण महिलाओं को भी नुकसान हो रहा है जिनी बस में उनका पूरा किराया लग रहा है। उन्हें सरकारी बसों में मिलने वाली राहत से वंचित किया गया है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने सुराह व खुनागी में पैदल पहुंचे उपायुक्त
उन्होंने कहा कि इस बस को फिर से सुचारू किया जाये ताकि स्कूली बच्चों सहित सरकारी बसों में लोगों को मिलने वाली छूट मिल सके।
वहीं अन्य ग्रामीणों ने भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह से सरकारी बसो को बंद करना गलत है।
उन्हें किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है। व विभाग उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्हांेने परिवहन मंत्री से इस प्रकरण पर संज्ञान लेने की बात कहीं ।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








