
हिमाचल समय, सोलन, 22 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश में डांस प्रतिभाओं के लिए सबसे बड़े मंच ‘हिमाचल डांस आइकॉन 2025’ के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जीनियस ग्लोबल स्कूल के छात्र ध्रुव का पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी में चयन
आईटीआई सोलन में 27 जुलाई को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग शुरू होगी। प्रतियोगिता में सोलो और ग्रुप डांस दोनों कैटेगरी में भाग लिया जा सकेगा।
खास बात यह है कि इस बार कोरियोग्राफर्स को भी मंच और सम्मान देने के लिए विशेष कैटेगरी रखी गई है। आयोजन टीम के अनुसार प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और ग्रुप डांस तीनों वर्गों में भाग लिया जा सकता है।
जूनियर कैटेगरी 5 से 14 वर्ष तक, सीनियर कैटेगरी 15 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागियों के लिए रखी गई है। वहीं ग्रुप डांस के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है,
लेकिन हर ग्रुप में कम से कम 3 और अधिकतम 8 प्रतिभागियों को शामिल होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोलो डांस की एंट्री फीस ₹600 और ग्रुप डांस की फीस ₹1000 निर्धारित की गई है।
खास बात यह है कि हर कैटेगरी में कैश प्राइज स्पॉट पर ही दिया जाएगा। जूनियर और सीनियर सोलो डांस विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार ₹5,100, तथा तृतीय पुरस्कार ₹3,100 मिलेगा।
ग्रुप डांस विजेता को ₹10,000, टाइटल विनर को ₹15,000, और बेस्ट कोरियोग्राफर को ₹11,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि यह मंच हिमाचल की प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर देगा।
हिमाचल के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में डांसर्स और कोरियोग्राफर्स इस आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता की
हिमाचल डांस आइकॉन 2025 को लेकर डांसर्स और कोरियोग्राफर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








