Home ट्रेंडिंग नगर निगम सोलन द्वारा स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण जारी

नगर निगम सोलन द्वारा स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण जारी

6
0

भावना ठाकुर,

18 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

नगर निगम सोलन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

अभियान आज दोपहर 12:00 बजे गुरुद्वारा साहिब, सपरून से प्रारंभ किया गया, जो अंजी रिबन (NH क्षेत्र) तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की जा रही है तथा बिखरे हुए कचरे को हटाया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विशेष सफाई अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

नगर निगम सोलन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग दें, खुले में कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

स्वच्छ सोलन, सुंदर सोलन — हम सबकी जिम्मेदारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here