Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस के PO Cell रोहड़ू ने पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी राज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को दिनांक 16.11.2026 को गांव भलाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार (48 वर्ष), पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध माननीय ACJM न्यायालय संख्या-1, रोहड़ू में चेक बाउंस के तीन मामलों सहित कुल पांच मामलों में उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित होने तथा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के आदेश थे।

इन मामलों में कुल लगभग ₹2.5 लाख की राशि शामिल है।

पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

शिमला पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here