Home क्राइम शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रोहड़ू में 195 ग्राम...

शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रोहड़ू में 195 ग्राम चरस/भांग के साथ एक गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

13 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपमंडल रोहड़ू की डिटेक्शन सेल की टीम ने मैंदली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 195 ग्राम चरस/भांग बरामद की है।

दिनांक 13.10.2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ओनिक नेगी पुत्र श्री जोगिंदर नेगी, आयु 19 वर्ष, तहसील टिक्कर, जिला शिमला, मैंदली क्षेत्र में भांग बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैरी बैग से कुल लगभग 195 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।

इस संबंध में FIR No. 113/2026 दिनांक 13.10.2026, धारा 20 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here