Home ट्रेंडिंग गांधी जयंती के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता अभियान

8
0

भावना ठाकुर,

01 अक्तूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

गांधी जयंती के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली और स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, छोटे विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन रामिंदर बावा एवं प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here