Home क्राइम सेब मंडियों में नियमों के उल्लंघन पर एपीएमसी की कार्रवाई, 12 आढ़तियों...

सेब मंडियों में नियमों के उल्लंघन पर एपीएमसी की कार्रवाई, 12 आढ़तियों के चालान

3
0

भावना ठाकुर,

18 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति (APMC) शिमला एवं किन्नौर तथा APMC सोलन द्वारा अपनी-अपनी सेब मंडियों में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत APMC सोलन द्वारा नियमों के उल्लंघन के मामले में 7 कमीशन एजेंटों (आढ़तियों) के चालान किए गए हैं। इसी प्रकार, APMC शिमला एवं किन्नौर द्वारा नियमों के उल्लंघन पर 5 कमीशन एजेंटों के चालान किए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 12 कमीशन एजेंटों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

कृषकों से अपील की गई है कि वे अपनी सेब की उपज यूनिवर्सल कार्टन में ही मंडियों में लाएं तथा सेब की ग्रेडिंग निर्धारित विनिर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करें।

मंडी परिसरों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में किसान व्हाट्सऐप नंबर 9459172727 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here