Home ट्रेंडिंग देवेंद्र वर्मा सर्वसम्मति से FOHHRA के अध्यक्ष निर्वाचित

देवेंद्र वर्मा सर्वसम्मति से FOHHRA के अध्यक्ष निर्वाचित

9
0

भूपेंद्र ठाकुर,

15 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस (FOHHRA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज श्री बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्री बलदेव ठाकुर को शिमला में आयोजित फेडरेशन की पिछली बैठक में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

बैठक के दौरान चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा को उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस (FOHHRA) का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत श्री देवेंद्र वर्मा ने फेडरेशन के सभी सदस्यों तथा हिमाचल प्रदेश की संबद्ध होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशनों का उन पर विश्वास जताने और सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

श्री वर्मा ने कहा कि मैं फेडरेशन के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश के होटल एवं पर्यटन उद्योग के हितों और विकास के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करूंगा। सभी संबद्ध एसोसिएशनों और सदस्यों के सहयोग, अनुभव एवं सामूहिक प्रयासों से हमारा लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को भारत का नंबर वन पर्यटन गंतव्य बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश की सभी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पर्यटन, होटल उद्योग, आधारभूत ढांचे और व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं महत्वपूर्ण मांगों को एकजुट होकर प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना होगा।

श्री वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश का होटल एवं पर्यटन उद्योग यदि एकजुट होकर कार्य करे तो हिमाचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी तरीके से पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

देवेंद्र वर्मा ने बलदेव ठाकुर, FOHHRA के सभी सदस्यों तथा हिमाचल प्रदेश की सभी संबद्ध होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशनों का उनके सहयोग, समर्थन और विश्वास के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here