भावना ठाकुर,
05 सितंबर / सोलन।
पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले की जांच के दौरान अब तक प्राप्त साक्ष्यों एवं की गई जांच के आधार पर मामले में संलिप्त दो आरोपियों अंकुश उर्फ भूरा पुत्र रमेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 07, धोबीघाट, कारगिल मोहल्ला, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष तथा मंथन भारद्वाज पुत्र सागर भारद्वाज, निवासी वर्मा कॉम्प्लेक्स, लक्कड़ बाजार, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष को दिनांक 05-09-2026 को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान वारदात में कथित रूप से प्रयुक्त चाकू एवं कड़ा बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक निरीक्षण SFSL की विशेषज्ञ टीम द्वारा करवाया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 05-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।








