Home राजनीतिक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पांच माह में 33 करोड़ रुपये का...

एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पांच माह में 33 करोड़ रुपये का करोबार किया

93
0
HP Agro Industries Corporation
हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम लिमिटेड (एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड) के निदेशक मंडल की 262वीं बैठक आज यहां राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

हिमाचल समय, शिमला, 26 सितंबर।

हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम लिमिटेड (एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड) के निदेशक मंडल की 262वीं बैठक आज यहां राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Jeevan Ayurveda Clinic

मानसून सीजन में प्रदेश को 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसानः राजस्व मंत्री

बैठक में अवगत करवाया गया कि निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक पांच माह में 33 करोड़ रुपये (ऑडिट से पूर्व) का कारोबार और 93.34 लाख रुपये (ऑडिट से पूर्व) का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

बैठक में अवगत करवाया गया कि बीते वित्त वर्ष 2024-25 में इसी अवधि के दौरान निगम ने 40 करोड़ रुपये का कारोबार और 92.25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। निदेशक मंडल ने बताया कि इस बार वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक निगम के शुद्ध लाभ में और इजाफा होगा।

बैठक में बताया गया कि निगम की आय के मुख्य स्रोतों में पेट्रोलियम उत्पाद, ल्यूब्रिकेंट्स, टायर ट्यूब, सीमेंट व कैटल एवं पोल्ट्री फीड का व्यापार शामिल है।
बागवानी मंत्री ने निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि निगम को राज्य के किसानों के हित में अपनी संपूर्ण गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवोन्मेषी पहल भी करनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि कांगड़ा के नूरपुर में नए पेट्रोल पंप स्थापित करने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

प्रदेश सरकार की पहल से 4.33 लाख राजस्व मामलों का हुआ समाधान
इस अवसर पर विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सचिव बागवानी सी. पालरासू, प्रबंध निदेशक एचपीएआईसी अरिंदम चौधरी और अन्य अधिकारी उपस्थित

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here