Home राजनीतिक CM ने सरकाघाट में CBSE स्कूल खोलने की घोषणा की

CM ने सरकाघाट में CBSE स्कूल खोलने की घोषणा की

111
0
opening of CBSE
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के दौरे के उपरांत सरकाघाट का दौरा कर क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

हिमाचल समय, शिमला, 02 जुलाई ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के दौरे के उपरांत सरकाघाट का दौरा कर क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic
EKANT AD

स्काउटिंग है सबके लिए विषय पर हुआ एक कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने उपायुक्त को बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सरकाघाट में कन्या खेल छात्रावास का दौरा भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के लिए सरकाघाट में शीघ्र ही सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि खेल आयोजनों में भाग लेने वाले छात्रों को अनुपस्थित के बजाय ‘विशेष अवकाश’ पर चिह्नित करें जैसा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिताओं के

लिए किया जाता है। सरकाघाट पहंुचने पर कांग्रेस नेता पवन ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक चंद्र शेखर और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here