भावना ठाकुर,
11 अगस्त / धर्मपुर (सोलन)। जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) टीम ने 04 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया, तो वाहन में सवार युवक के कब्जे से 10.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान तजिंदर सिंह (33 वर्ष) पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी गाँव शाई, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। तफ्तीश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज 05 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसका तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।








