Home ट्रेंडिंग गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में गरिमामय ‘शपथ ग्रहण समारोह’ का...

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में गरिमामय ‘शपथ ग्रहण समारोह’ का सफल आयोजन

6
0

भावना ठाकुर,

01 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1अगस्त, 2026 को गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह से परिपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर स्टूडेंट कैबिनेट कक्षा बारहवीं एवं जूनियर स्टूडेंट कैबिनेट कक्षा छठी के नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ग्रहण की। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा-भावना एवं उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री दिनेश गर्ग, पी.टी.ए.अध्यक्ष श्री नारायण सिंह ठाकुर एवं श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों के अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया।

समारोह की विशेष आकर्षण कक्षा पांचवी, छठी एवं सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार ड्रिल प्रदर्शन रहा। विद्यार्थियों ने अद्भुत तालमेल, अनुशासन, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने विद्यालय के अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का अनुपम प्रदर्शन किया, जिसने पूरे वातावरण को गौरव और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री दिनेश गर्ग ने नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा—नेतृत्व किसी पद का नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी, सेवा, ईमानदारी और अनुशासन का प्रतीक है। आज जिन विद्यार्थियों ने यह दायित्व स्वीकार किया है, वे विद्यालय के आदर्शों के सच्चे प्रतिनिधि हैं। मुझे विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट आचरण, समर्पण और सकारात्मक सोच से विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा—आज का यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि विश्वास, कर्तव्य और नेतृत्व का प्रतीक है। एक सच्चा नेता वही होता है जो स्वयं अनुशासित रहकर दूसरों को सही दिशा दिखाए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधि ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय की उत्कृष्ट परंपराओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही ड्रिल एवं मार्च पास्ट प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग एवं समर्पण के प्रति विद्यालय परिवार ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन केवल छात्र परिषद के शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भावना, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रप्रेम जैसे जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अवसर बन गया। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित छात्र परिषद अपने कार्यों से विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी तथा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


समारोह के समापन उपरांत नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों के अभिभावकों के सम्मान में जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सतत सहयोग एवं विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह, विद्यार्थियों के अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन तथा विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी अनुभव बताया।
प्रमुख विद्यालय कैबिनेट:-
हेड बॉय – चेतन ठाकुर
हेड गर्ल – चाहत पाल
स्टूडेंट बॉडी प्रेसिडेंट (बालक) – निशांत नेगी
स्टूडेंट बॉडी प्रेसिडेंट (बालिका) – वंशिका शर्मा
उप-हेड बॉय – हर्ष वर्धन

उप-हेड गर्ल – कशिश रघुवंशी
प्रधानाचार्य सलाहकार (बालक) – गौरव गुप्ता
प्रधानाचार्य सलाहकार (बालिका) – ग्रेसी शर्मा
अनुशासन प्रीफेक्ट (बालक) – आस्तिक गडैर
अनुशासन प्रीफेक्ट (बालिका) – आरशी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here