Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता : कोटखाई में एल्यूमीनियम तार चोरी के...

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता : कोटखाई में एल्यूमीनियम तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, मंडी से दबिश

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

30 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस ने विद्युत उपमंडल कोटखाई क्षेत्र से करीब 8 क्विंटल एल्यूमीनियम कंडक्टर तार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त दो वाहन और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोटखाई थाना में 18 जुलाई 2026 को धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया था कि 12-13 जुलाई की रात एचटी लाइन निर्माण के लिए रखी गई लगभग 8 क्विंटल ACSR कंडक्टर तार (कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये) अज्ञात चोरों ने पार कर दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। ANPR और सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्ध वाहनों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने जिला मंडी में दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज (27), निवासी भ्युली, मंडी; आकाश (24), निवासी दयारगी, तहसील बल्ह, मंडी; और राहुल, निवासी भ्युली, मंडी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक पिकअप वाहन और 40,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय ACJM ठियोग के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी गई तार की बरामदगी व अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here