Home ट्रेंडिंग चम्बाघाट–सलोगड़ा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वार्ड-4 के पार्षद रोहित...

चम्बाघाट–सलोगड़ा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वार्ड-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने डीसी एवं एसपी सोलन को सौंपा ज्ञापन

7
0

भावना ठाकुर,

21 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन नगर निगम के वार्ड-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज के नेतृत्व में आज चम्बाघाट से सलोगड़ा तक क्षेत्र की सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उपायुक्त (डीसी) सोलन एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि चम्बाघाट से सलोगड़ा तक बने सभी रेन शेल्टरों के अंदर तथा फुट ओवर ब्रिज के भीतर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं, ताकि इन स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। इससे शरारती तत्वों एवं नशेड़ियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आम जनता स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेगी।

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में बताया गया कि चम्बाघाट से सलोगड़ा तक के कुछ स्थानों पर असामाजिक एवं शरारती तत्वों तथा नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों में भय का माहौल है। इसलिए इस पूरे क्षेत्र में रात्रि के समय नियमित पुलिस पेट्रोलिंग शुरू करने की भी मांग की गई, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पार्षद रोहित भारद्वाज ने कहा कि यह ज्ञापन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षा संबंधी इन आवश्यक कदमों से चम्बाघाट–सलोगड़ा क्षेत्र को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों ने भी ज्ञापन का समर्थन किया। इनमें उमेश शर्मा, डाला राम, कमल थापा, दिनकर कुमार, बस्ती राम, चन्द्रकांत शर्मा, प्रेम लाला, जनार्दन शर्मा, रिंकू कंवर, स्वाति कश्यप सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here