Home ट्रेंडिंग वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं ने चलाया पौधारोपण एवं...

वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं ने चलाया पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान

3
0

भावना ठाकुर,

18 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं द्वारा आज एक सराहनीय पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही, पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प भी लिया गया।

युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है, ताकि वे विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान कर सकें। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अभियान में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, शमती पंचायत के प्रधान टेकचंद, उपप्रधान मनोज ठाकुर, पंचायत सचिव रामप्रकाश, तथा शमती युवा मंडल के ऋषभ ठाकुर, आशिष, अखिल ठाकुर, अंकुश ठाकुर, मोहित, कुशाग्र, हैप्पी, गोलू सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हमारा शहर सुंदर, हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बने। साथ ही युवाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देते हुए सभी से इस जन अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शमती युवा मंडल, वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के सभी युवाओं, स्थानीय नागरिकों तथा उपस्थित सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया
अभिषेक ठाकुर अधिवक्ता एवं पार्षद वार्ड नंबर 15 नगर निगम सोलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here