Home ट्रेंडिंग स्वीकृत मामलों को 1 महीने के अन्दर नियुक्ति पत्र जारी करें सरकार...

स्वीकृत मामलों को 1 महीने के अन्दर नियुक्ति पत्र जारी करें सरकार करुणा मुल्क संघ

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

03 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

करुणामूलक परिवार जिनके लिए आए दिन कोई ना कोई नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी की जा रही लेकिन धरातल पे अभी तक इन आश्रितो परिवारो के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और मीडिया प्रभारी गगन कुमार का कहना है कि सरकार बनने के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा कमेटिया ही इन परिवारों के लिए गठित की गई कभी कमेटी का अध्यक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को बना दिया और अब मल्टी टास्क कमेटी का अध्यक्ष माननीय उपमुख्यमंत्री को बना दिए गया क्या यह परिवार कमेटियो तक ही सीमित है या धरातल पर भी कार्य करेगी सरकार।


पहली कमेटी मुख्यमंत्री द्वारा सरकार बनने के पश्चात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में बना दी गई जिस पर शिक्षा मंत्री ने 2 साल तक इस मामले पर अपना कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया।
इन परिवारों के बार-बार मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी मांगों को लेकर हर जगह प्रयास किए गए तब जाकर कमेटी ने अपना सुझाव माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष यह दिया कि जो करुणामूलक पॉलिसी इन परिवारों के लिए है और जिसकी सालाना आय इनकम ढाई लाख है उस पॉलिसी की सालाना आय इनकम को 3 लाख फ्लैट किया जाए यह सिफारिश सब कमेटी मेंबर और अध्यक्ष द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में जो आश्रित 3 लाख के दायरे में आ रहे सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी की और नियमों में छूट देकर समस्त विभागों, बोडो,निगमो, और यूनिवर्सिटीज से पात्र आश्रितों का ब्यौरा सचिव लेवल पर 31 दिसंबर 2025 तक शिमला मंगवाया।

जिस पर सभी विभागों, बोडो, और यूनिवर्सिटीज ने कार्य प्रारंभ करके 31 दिसंबर तक सारा ब्यौरा सचिवो को सौंप दिया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी विभागों, वोटो ,निगमो, यूनिवर्सिटी से लगभग 1300 आश्रित पात्र पाए गए।

विभागीय स्तर पर कमेटी का गठित होने के पश्चात जो 1300 आश्रित सरकार की हर एक शर्त को पूरा कर चुके हैं और यह फाइलें फाइनेंस या सचिव लेवल पर फसी हुई है उनको कब तक नियुक्तियां दे रही।

सरकार द्वारा पिछले कल एक ओर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई जिसमें जो करुणा मुल्क मामले पुरानी पॉलिसी 62500 के तहत ज्यादा आय इनकम की वजह अस्वीकृत थे उन मामलों को सरकार रिकंसीडर करेगी नोटिफिकेशन जारी कर दी उसके लिए संगठन सरकार का का धन्यवाद करता है।
परंतु सरकार यह भी स्पष्ट करें कि जो करणामूलक सरकार द्वारा तीन लाख के दायरे में 31 दिसंबर 2025 की नोटिफिकेशन के तहत विभागीय स्तर की कमेटियों द्वारा पात्र है।
और उनकी फाइलें फाइनेंस या फिर सचिवों के पास पड़ी हुई है उनको नियुक्तियां कब दे रही साथ ही में चतुर्थ श्रेणी की पॉलिसी कब सार्वजनिक कर रही सरकार इन दोनों पहलुओं मुद्दों पर अपना स्पष्टीकरण दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here