Home हिमाचल प्रदेश मंडी में ठोस कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक प्रतिबंध की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडी में ठोस कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक प्रतिबंध की समीक्षा बैठक आयोजित

116
0
plastic ban
जिला स्तरय टास्क फोर्स की बैठक में जिले में ठोस कचरा निपटान, प्लास्टिक प्रतिबंध, उसके नवाचारपूर्ण पुनः उपयोग तथा जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई।

मंडी, 20 जून।

मंडी जिला में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

Jeevan Ayurveda Clinic
jm ad

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह अब टाउन हॉल में होगा आयोजित

आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में ठोस कचरा निपटान, प्लास्टिक प्रतिबंध, उसके नवाचारपूर्ण पुनः उपयोग तथा जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई।

यह बैठक राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की दिशा में

एक निरंतर प्रयास के रूप में तथा मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा जारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गई।

प्लास्टिक प्रतिबंधों की सख्त अनुपालना के निर्देश

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 20 अप्रैल से बायोडिग्रेडेबल कम्पोस्टेबल कैरी बैग की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी के अंतर्गत उन्होंने  “मैं प्लास्टिक नहीं हूँ” नामक ब्रांड से बेचे जा रहे

EKANT AD

बायोडिग्रेडेबल बैग्स की बिक्री पर भी पूर्ण रोक सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक और निजी परिवहन वाहनों में डस्टबिन की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए 

वहीं 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक बोतलों का सरकारी बैठकों  व सरकारी और प्राइवेट होटलों में पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए ।

डिजिटल निगरानी और ऐप के माध्यम से ई-चालान प्रणाली शुरू

उपायुक्त ने बताया कि  प्रतिबंधों की निगरानी के लिए ‘Banned SUP e-Challan’ नामक मोबाइल ऐप प्रारंभ किया गया है, जिससे हिमाचल प्रदेश नॉन-बायोडिग्रेडेबल अधिनियम के अंतर्गत चालान जारी किए जा सकेंगे

और भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह प्रणाली प्लास्टिक की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए एक प्रभावी उपकरण सिद्ध होगी।

सड़क निर्माण में प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रयोग को बढ़ावा

जिला में प्लास्टिक अपशिष्ट के नवाचारपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग छंटा हुआ साफ प्लास्टिक कचरा लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाएं

ताकि इसका उपयोग ब्लैक टॉपिंग कार्यों में किया जा सके। लोक निर्माण विभाग को हर डिवीजन में कम से कम एक किलोमीटर सड़क में

प्लास्टिक मिश्रित बिटुमिन का उपयोग करने को कहा गया है। अभी तक 1414 किलोग्राम प्लास्टिक सड़क निर्माण में प्रयुक्त किया जा चुका है।

chambaghat ad



प्रदूषण   नियंत्रण बोर्ड ने  मंडी  में किए 1,25,000 रुपए के  चालान 

हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मंडी कार्यालय ने बीते एक माह में 250 निरीक्षण किए, जिनमें से 46 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के मामले पाए गए।

इन मामलों में 1,25,000 रुपए  के चालान किए गए और 210 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर नगर निगम मंडी को सौंपा गया।

इसी प्रकार पुलिस और जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर 15,000 रुपए के चालान किए।

जागरूकता अभियान और कचरा पृथक्करण पर जोर

उपायुक्त ने बताया कि  नागरिक गीला और सूखा कचरा व सेनेटरी वेस्ट  अलग-अलग दें,  इसके लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान तथा लगातार  आई.ई.सी  (सूचना, शिक्षा, संप्रेषण) गतिविधियां चलाई जाएंगी।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक की बिक्री रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और सीवरेज तथा नालियों में प्लास्टिक न फेंकें। 

बैठक में स्कोडी नाले में बढ़ती गंदगी पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त की और कहा कि वे शीघ्र ही अधिकारियों के साथ मिलकर नाले की सफाई सुनिश्चित करेंगे । 

falcon ad

सीसीटीवी से निगरानी और क्रेशर यूनिटों की जांच के आदेश

उपायुक्त ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि वे अवैध डंपिंग और कचरा फेंकने की घटनाओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखें। साथ ही,

उद्योग विभाग को जिले में स्थापित क्रेशर यूनिटों का निरीक्षण करने और भवन निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों को ढककर चलाने के निर्देश भी दिए।

रिवालसर में सीवरेज कनेक्शन की धीमी प्रगति पर नाराजगी

रिवालसर नगर पंचायत के अंतर्गत 740 घरों में से केवल 116 घरों को ही सीवरेज से जोड़े जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र सभी घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाए।

सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज,आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात

बैठक में यह  अधिकारी रहे उपस्थित 

इस बैठक में एडीसी मंडी गुरसीमर सिंह, नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रजनीश शर्मा,

आरटीओ नवीन कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीके वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार,

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला के सभी एसडीएम और बीडीओ वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

gurukul ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here