Home क्राइम कुमारसैन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लापता नाबालिग लड़की को कोटगढ़...

कुमारसैन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लापता नाबालिग लड़की को कोटगढ़ से किया बरामद

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

28 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना कुमारसैन ने एक नाबालिग लड़की को उसके घर से लापता होने के सिर्फ एक दिन के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने बड़ी घटना को टाल दिया।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना कुमारसैन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस शिकायत पर तुरंत अभियोग संख्या 40/2026 दिनांक 27.05.2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 का मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की समन्वित कार्यवाही का ही नतीजा रहा कि 28 मई 2026 को नाबालिग लड़की को मुकाम जरोल, कोटगढ़ क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लड़की अपने परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी और कोई अन्य गोरखधंधा सामने नहीं आया है। नाबालिग को सुरक्षित और कम समय में तलाश कर लेना जिला शिमला पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जन सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फिलहाल पुलिस अगली नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे उसके परिजनों/अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here