Home क्राइम परवाणू में SIU को बड़ी सफलता, 44 वर्षीय तस्कर से 10.03 ग्राम...

परवाणू में SIU को बड़ी सफलता, 44 वर्षीय तस्कर से 10.03 ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस रिमांड पर आरोपी

31
0

भावना ठाकुर,

29 अप्रैल/परवाणू (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-5, परवाणू में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली।

यह कार्रवाई दिनांक 27 अप्रैल 2026 को अमल में लाई गई। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेंदर कुमार उर्फ टीटू (आयु 44 वर्ष) है। वह पुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार, निवासी सेक्टर-5, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है।

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला (अभियोग) पंजीकृत किया गया है।

कोर्ट ने सुनाया तीन दिन का पुलिस रिमांड

अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को दिनांक 28 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में चिट्टा तस्करी का एक मामला पूर्व में भी पंजीकृत है।

मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कहां से मादक पदार्थों की खेप लाता था और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here