Home क्राइम दाड़लाघाट पुलिस को बड़ी सफलता: 491 ग्राम चरस बरामद, दो नेपाली तस्कर...

दाड़लाघाट पुलिस को बड़ी सफलता: 491 ग्राम चरस बरामद, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार, कुल्लू से किया गया दूसरा आरोपी गिरफ्तार

6
0

भावना ठाकुर,

24 अप्रैल/दाड़लाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

थाना दाड़लाघाट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नेपाली युवक के कब्जे से 491 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही, तकनीकी जांच और backward linkage के आधार पर इस मामले में संलिप्त दूसरे नेपाली तस्कर को जिला कुल्लू के जेरी गाँव से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम ने दिनांक 21 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गाँव खाता, दाड़लाघाट स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी। इस दौरान एक नेपाली युवक के कब्जे से 491 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके बाद गहन पूछताछ की गई।

जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि बरामद चरस उसने जिला कुल्लू के जेरी गाँव में रहने वाले एक अन्य नेपाली व्यक्ति से खरीदी थी। इस पर पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। विश्लेषण के आधार पर दूसरे आरोपी (उम्र 41 वर्ष) की पहचान कर ली गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 अप्रैल 2026 को backward linkage के आधार पर इस आरोपी को जिला कुल्लू के गाँव जेरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दूसरे आरोपी को आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी जांच जारी रखे हुए है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here