Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: महिला मंडल की सूचना पर 84 बोतल...

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: महिला मंडल की सूचना पर 84 बोतल अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

9
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुब्बल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। स्थानीय महिला मंडल की सतर्कता और सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है।

पुलिस टीम ने दिनांक 23 अप्रैल 2026 को महिला मंडल झगटन की सदस्यों द्वारा दी गई सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बडेश (गांव झगटन के समीप) में एक कार (नंबर HP-01A-9727) को रोका। यह कार सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही थी। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेर सिंह पुत्र अमर सिंह (निवासी सैज कुनैन, डाकघर खरोड़ा, तहसील चकराता, जिला देहरादून, उत्तराखंड) और इंद्र सिंह पंता पुत्र गुलाब सिंह (निवासी गांव धाड़ी घुंसा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला) शामिल हैं। इन दोनों के पास से कुल 84 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

बरामद शराब 7 पेटियों में थी, जिसमें 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नंबर 1 तथा 24 बोतल संतरा नंबर 1 शामिल हैं।

इस संबंध में थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 20/2026, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने महिला मंडल की सतर्कता और सहयोग की सराहना की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here