Home डेली न्यूज़ कठेड़ में 200 करोड़ के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का 85% कार्य पूरा,...

कठेड़ में 200 करोड़ के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का 85% कार्य पूरा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

11
0

भावना ठाकुर,

20 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने आज सोलन के कठेड़ (Kathed) में निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

डॉ. शांडिल ने बताया कि यह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं मातृ शिशु इकाई करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर इस परियोजना की प्रगति का नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं, ताकि हिमाचल सहित अन्य राज्यों के यात्रियों और स्थानीय निवासियों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा के साथ आपातकालीन सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। फिलहाल अस्पताल का 80 से 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित तलवार, अन्य चिकित्सक, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here