Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: 9.28 किलो अफीम और 12 लाख रुपये...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: 9.28 किलो अफीम और 12 लाख रुपये बरामद, तीन नेपाली मूल के तस्कर गिरफ्तार

29
0

भूपेंद्र ठाकुर।

Jeevan Ayurveda Clinic

11 अप्रैल/शिमला।

जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नारकंडा क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नेपाली मूल के आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम 10 अप्रैल को नारकंडा क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय थी। सूचना मिली कि तीन नेपाली मूल के व्यक्ति एक इनोवा वाहन में अवैध रूप से अफीम ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। यह कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. एन बहादुर उर्फ राजू (41 वर्ष) – पुत्र रवि लाल, निवासी घरती, लिमशा, जाजरकोट, नेपाल
  2. चक्रा बहादुर (25 वर्ष) – पुत्र पूर्ण बहादुर, निवासी नलगार, लिमशा, जाजरकोट, नेपाल
  3. मोहन साही (44 वर्ष) – पुत्र चक्र बहादुर शाही, निवासी दांग, भरतपुर, नेपाल

पुलिस थाना कुमारसैन में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है (अभियोग संख्या 27/2026, दिनांक 10.04.2026)। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क तथा बैकवर्ड लिंक्स का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here