Home क्राइम शिमला पुलिस ने सतलुज नदी में डूब रही महिला को बचाया, जवान...

शिमला पुलिस ने सतलुज नदी में डूब रही महिला को बचाया, जवान ने दिखाई साहसिक मिसाल

28
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला शिमला पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और अदम्य साहस का परिचय दिया। एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाकर पुलिस कर्मियों ने उसे नया जीवन प्रदान किया है।

यह घटना 31 मार्च 2026 की है। थाना रामपुर को दोपहर करीब 12:59 बजे सूचना मिली कि एक महिला बजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए।

पुलिस टीम के पहुंचते ही उक्त महिला ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू कर दिया। टीम के आरक्षी सतपाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वयं सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

बचाई गई महिला की पहचान 44 वर्षीय अशोक कुमारी, निवासी निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। महिला को तत्काल खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बाद में उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह घटना पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सशक्त उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here