Home शिक्षा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन की पूर्व छात्रा ने रचा सफलता का नया...

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन की पूर्व छात्रा ने रचा सफलता का नया इतिहास, विद्यालय परिवार ने दी हार्दिक बधाई

42
0

भावना ठाकुर/सोलन।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की पूर्व छात्रा वंशिका शर्मा ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा के बल पर जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने प्रतिष्ठित कंपनी Adobe में ‘प्रोडक्ट इंटर्न’ के रूप में चयन प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वंशिका की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

विद्यालय में अध्ययन के दौरान वंशिका विज्ञान संकाय (Science Stream) की एक मेधावी एवं अत्यंत अनुशासित छात्रा रही हैं। वह अपने अध्ययन के प्रति सदैव समर्पित रहीं और उन्हें सौंपे गए प्रत्येक कार्य को पूर्ण ज़िम्मेदारी, निष्ठा और समयबद्धता के साथ पूरा करती थीं। उनकी यह मेहनत, लगन और कार्य के प्रति गंभीरता ही आज उनकी सफलता का आधार बनी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर अरोड़ा ने इस अवसर पर वंशिका को बधाई देते हुए कहा कि—
“वंशिका की यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।”
उन्होंने वंशिका के माता-पिता को भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी वंशिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि—
“वंशिका जैसे छात्र विद्यालय की असली पहचान होते हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here